फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   An old woman was murdered to take possession of eight bigha land....

Bulandshahar News: दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, चार के खिलाफ रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव मामऊं में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। बताया जा रहा है कि मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला के दौरान अनूपशहर में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मामले में नौ लोगों के खिलाफ अनूपशहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार को उक्त मामले को लेकर सभ्रांत लोगों की ओर से बैठक कर दोनों पक्षों में फैसला कराया जा रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों में फिर से विवाद हुआ और फिर मारपीट शुरू हो गई। अभिषेक का आरोप है कि जब वह अपने दोस्त त्रिवेंद्र के साथ गुड़ लेने गया था तो रास्ते में विशाल, डब्बू, विकास और विकल ने उन्हें घेर लिया और बुरी तरह पीटा। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ दिलीप ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed