फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Allegations of Assault and Death Threats; Report Filed

Bulandshahar News: मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Allegations of Assault and Death Threats; Report Filed
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव महीपा जागीर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव महीपा जागीर निवासी जसवीर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 15 मई की रात करीब 11 बजे उसका नौकर कुनाल गांव में मौजूद था। आरोप है कि तभी गांव के ही चंद्रशेखर उर्फ अमित और पवन वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। साथ ही विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर मनोज और उनकी पत्नी कविता भी पहुंच गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने उनके साथ भी अभद्रता कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed