फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Allegation: Rs 1.23 lakh extorted, police settled for Rs 60,000

आरोप : 1.23 लाख रुपये हड़पे, पुलिस ने 60 हजार में करा दिया समझौता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति के 1.23 लाख रुपये गुलावठी निवासी आरोपी ने हड़प लिए। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर मिट्ठेपुर चौकी पुलिस ने जबरन मात्र 60 हजार रुपये में समझौता करा दिया। जबकि पीड़ित ने अपनी पूरी रकम वापस दिलाने की मांग की थी। अब पीड़ित ने एसएसपी से आरोपी व चौकी पुलिस की कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला शेखसराय निवासी पीड़ित मुकेश अग्रवाल ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके 1.23 लाख रुपये गुलावठी निवासी एक व्यक्ति ने हड़प लिए हैं। बार-बार तकादा करने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए जा रहे हैं। इस पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की, जिसमें उन्होंने विपक्षी द्वारा उनके 1.23 लाख रुपये वापस नहीं करने और थाने में भी शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

मुकेश अग्रवाल ने बताया कि 10 नवंबर को गुलावठी की मिट्ठेपुर पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों को बुलाया गया। जहां पुलिस ने बातचीत कर 60 हजार रुपये में समझौता करा दिया। विपक्षी ने इसके बाद उनको ऑनलाइन 60 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद उनसे समझौतानामा लिखवाकर रख लिया गया। पीड़ित ने अपनी पूरी रकम लौटने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed