{"_id":"576d71274f1c1b5055b48d2b","slug":"all-stations-being-shut-down-50-thousand-consumer-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब स्टेशन ठप होने से 50 हजार उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब स्टेशन ठप होने से 50 हजार उपभोक्ता परेशान
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
अंधड़ से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटी लाइन में फाल्ट आने से बुगरासी पावर स्टेशन ठप हो गया। इससे पांच फीडर से जुड़े इलाकों के 50 हजार लोगों को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को भीषण गर्मी में 28 घंटे तक सप्लाई नहीं मिली। वहीं रमजान माह में रोजेदारों को भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में लोगों को दिनरात पसीना बहाना पड़ा। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से गायब हुई सप्लाई ने लोगों को 28 घंटे तक रुलाया।
बुगरासी विद्युत उपकेंद्र से चार फीडर जुड़े हैं। लगभग 20 गांवों की सप्लाई बुगरासी विद्युत उपकेंद्र से होती है। करोठी से हाईटेंशन लाइन से बुगरासी को सप्लाई मिलती है। एचटी लाइन में बृहस्पतिवार दोपहर फाल्ट आने से क्षेत्र के 2000 नलकूप, पांच हजार घरेलू कनेक्शन, 126 कॉमर्शियल कनेक्शन, 36 आटा चक्की और लगभग 50 हजार लोग प्रभावित हुए। लोग गर्मी से पूरी रात में बिलबिला गए।
विज्ञापन
मुकुल जिंदल, कपिल कुमार, प्रदीप चौधरी , सईद सैफी, इमामुद्दीन मलिक, रिंकू आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि तेज गर्मी में बिजली न मिलने से रातभर सो नहीं पाए। दिलचस्प बात यह है कि कारपोरेशन अफसरों को शुक्रवार सुबह तक यह पता ही नहीं चला बि 20 घंटे से लाइन में फाल्ट के कारण सप्लाई बंद है। शुक्रवार को फाल्ट का पता होने पर उसको ठीक करने का काम शुरू किया गया। लोगों को 28 घंटे बाद शुक्रवार शाम चार बजे बिजली मिली।
विज्ञापन
बिजली न होने से सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को हुई। ऐसे में लोगों को पानी तक भी नहीं मिल सका। विद्युत उपकेंद्र जब भी बंद रहता है, तो अधिकारी अपने मोबाइल बंद कर लेते हैं। ऐसे में लोगों को सही जानकारी भी नहीं मिल पाती है।
132 की लाइन में फाल्ट था। टीम लगाकर लाइन को ठीक कराया गया। ट्रांसमिशन की लाइन होने के चलते थोड़ी देरी हुई। दोपहर बाद फाल्ट ठीक कराकर सप्लाई ओके कर दी गई। - धर्मेंद्र कुमार, एसडीओ, विद्युत निगम, स्याना