फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   After the rain, there was water at many places and electricity supply remained disrupted.

Bulandshahar News: बारिश के बाद जगह-जगह भरा पानी और बिजली आपूर्ति रही बाधित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
After the rain, there was water at many places and electricity supply remained disrupted.
बुगरासी में खेतों में भरा पानी। संवाद
बुलंदशहर/अहार/बुगरासी। जिले में बुधवार को देर शाम तक जारी रही बारिश के बाद बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। जगह-जगह पानी भरा हुआ और बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। किसान खेतों में भरे पानी और गिरी फसलों को देख चिंतित हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी लगातार इसी तरह की बारिश होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

जिले में भादों माह की शुरुआत होते ही लगातार बारिश हो रही है। बुधवार पूरा दिन जारी रही बारिश ने सभी की परेशानी बढ़ा दी है। इसका असर पूरे जिले में बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला। इस बारिश से सबसे अधिक फसलों को नुकसान हुआ है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई और इससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। बारिश के चलते बुगरासी बिजली घर में पानी भर गया। इसके चलते से बुगरासी, बरहाना, सुलैला, किरयावली, बुकलाना, जलालपुर आदि समेत 12 गांव के तकरीबन सात हजार उपभोक्ताओं को लाइट दी जाती है। लाइट नहीं होने से क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है। दानिश, पवन कुमार, नरेश कुमार, अनिल कुमार आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि लाइट नहीं होने से पूरे बाजार में अंधेरा रहता है। अंधेरे के चलते शाम को बाजार भी जल्दी बंद हो रहे हैं। ऊर्जा निगम के एसडीओ कृष्णानंद ने बताया कि तेज बारिश से बिजली घर में पानी भर गया है। पानी के निकलवाने की व्यवस्था कराई जा रही है। जल्द ही पानी निकाल विद्युत आपूर्ति को सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर अहार क्षेत्र के गांव वामनपुर का तालाब ओवरफ्लो हो गया। इसका पानी गलियों में पहुंच जाने के कारण ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह की समस्या जिले के अन्य क्षेत्रों में भी देखने को मिली। बुधवार बारिश के बाद बृहस्पतिवार को मौसम बदला और धूप निकल आई। हल्के बादल भी छाए रहे। ऐसे मौसम में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 77 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि ऐसे मौसम और बारिश से अभी जल्द राहत नहीं मिलने वाली है। आगामी दिनों में इसी तरह बारिश होने की संभावना बन रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
बीमा कंपनी कर रहीं फसलों का सर्वे, उसके बाद मिलेगा लाभ
जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से खराब हुई फसल का बीमा कंपनी ने सर्वे शुरू कर दिया है। अब एक बार फिर बारिश शुरू होने से फसलों को और नुकसान की संभावना बन गई है। किसान अपनी खराब फसल का बीमा लेने के लिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले और अब जारी बारिश से धान की फसल को 20 से 25 फीसदी नुकसान की संभावना है। बाजरा व ज्वार में 40 फीसदी तक, अरहर, उड़द व मूंग दलहन की फसलों में 50 फीसदी नुकसान की आशंका है। सबसे अधिक नुकसान पालक, गोभी, मिर्च, मूली और शलजम की फसल को है। यदि इसी तरह और बारिश हुई तो गिरी धान की फसल में बनी बाली गलने के साथ रोग लगने की संभावना बन सकती है। फसल खराब होने का आकलन सर्वे से ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed