अनूपशहर। बार एसोसिएशन अनूपशहर की ओर से अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद की खंडपीठ की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थापना किए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी नवीन के माध्यम से प्रधानमंत्री ज्ञापन भेजते हुए कहा है कि सस्ते व सुलभ न्याय के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना आवश्यक है। बार अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान ने कहा कि हाईकोर्ट करीब आठ सौ किलोमीटर की दूरी पर होने की वजह से गरीब वादकारी को न्याय नहीं मिल पाता है। सचिव प्रमोद राजौरा ने बताया कि हाईकोर्ट बेंच स्थापना के समर्थन में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे हैं। इस दौरान सुरेश सिंह चौहान, प्रमोद राजौरा, जावेद अख्तर, भूपेंद्र सिंह वालियान, शेख रेहान, मोहित कुमार गर्ग, सुरेंद्र भारतीय, शशांक गौड़ और अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद