{"_id":"578bc6654f1c1b9432c4b7a6","slug":"admission-of-third-cut-off-list-just-yesterday","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी कट ऑफ लिस्ट के दाखिले सिर्फ कल तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी कट ऑफ लिस्ट के दाखिले सिर्फ कल तक
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में दाखिला पाने के इच्छुक स्टूडेंट्स का तीसरी कोट ऑफ लिस्ट का इंतजार रविवार देर रात खत्म हुआ। दिनभर साइबर कैफों के चक्कर लगाने के बाद देर रात लिस्ट जारी हुई।
इसके दाखिले सोमवार और मंगलवार को होंगे। बता दें कि जिले के सरकारी और एडेड कॉलेजों में यूजी की प्रथम वर्ष की कक्षाओं में एडमिशन को यूनिवर्सिटी द्वारा दो कट ऑफ लिस्ट जारी हो चुकी हैं। इसमें शामिल स्टूडेंट्स करीब 35 फीसदी सीटों पर एडमिशन ले चुके हैं।
विज्ञापन
अभी 65 फीसदी सीट खाली हैं। यूनिवर्सिटी ने शनिवार को दूसरी लिस्ट के एडमिशन संपन्न होने पर रविवार को तीसरी लिस्ट जारी करने का दावा किया था मगर शाम तक जारी नहीं हो सकी। पूरे दिन स्टूडेंट्स कट ऑफ लिस्ट का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
उधर डीएवी के प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा का कहना है कि यूजी कक्षाओं में एडमिशन को तीसरी कट ऑफ लिस्ट देर रात्रि जारी हुई है। स्टूडेंट्स को सोमवार और मंगलवार एडमिशन का मौका मिलेगा। एडमिशन के लिए जिले के सभी कॉलेज पहले से ही तैयार हैं।