फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   action

तत्कालीन प्रधान समेत तीन को कारण बताओ नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
action
तत्कालीन प्रधान समेत तीन को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। ब्लॉक ऊंचागांव क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में मनरेगा में पांच संविदा कर्मियों को श्रमिक बनाकर लाभ देने का खुलासा होने के बाद अब तत्कालीन प्रधान समेत तीन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं, विभाग की ओर से 2.39 लाख रुपये की मजदूरी की प्राप्त की गई राशि की रिकवरी के भी आदेश हो चुके हैं।
गांव रघुनाथपुर के ग्रामीणों ने पिछले दिनों डीएम को शिकायत दी थी कि गांव में पांच ऐसे लोगों को मनरेगा का श्रमिक बनाकर लाभ दिया जा रहा है, जो विद्युत विभाग में संविदाकर्मी के पद पर तैनात हैं। डीएम के आदेश पर मनरेगा के नोडल अधिकारी और जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक ने जांच की तो लगाए गए आरोप सही पाए गए। साथ ही कई अनियमितताएं भी सामने आईं। इस पूरे मामले में गांव के तत्कालीन प्रधान, ग्राम सचिव और मनरेगा के तकनीकी सहायक की मिलीभगत सामने आई थी। विभाग की ओर से सभी पांच संविदाकर्मियों पर मनरेगा के तहत प्राप्त किए गए 2.39 लाख रुपये की रिकवरी करने की तैयारी शुरू कर दी थी। अब डीएम के आदेश पर तत्कालीन प्रधान, ग्राम सचिव और मनरेगा के तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। बताया गया कि यदि उनका जवाब मिलने पर आगामी कार्रवाई होगी। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि पांचों संविदाकर्मियों से मनरेगा की मजदूरी के रूप में प्राप्त की गई राशि की जल्द रिकवरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

गांव रघुनाथपुर में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद अब तत्कालीन प्रधान, ग्राम सचिव और मनरेगा के तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है। इसमें शामिल पांचों संविदा कर्मियों से भी मनरेगा से ली गई मजदूरी की राशि की रिकवरी जल्द की जाएगी। - विनय श्रीवास्तव, मनरेगा के नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed