फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Action against 21 officers

लापरवाही बरतने पर 21 अफसरों को नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Action against 21 officers
लापरवाही बरतने पर 21 अफसरों को नोटिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में 14 मार्च को 71 पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया था। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासनिक अफसरों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन 21 अफसरों ने लापरवाही बरतते हुए मेले के आयोजन के संबंध में रिपोर्ट नहीं दी। इस पर सीडीओ की ओर से इन सभी अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

शासन के आदेश पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। इनका आयोजन सीडीओ और सीएमओ के नेतृत्व में हो रहा है। गत 14 मार्च को जनपदभर की 71 पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया था। यहां पर 71 प्रशासनिक अफसरों की भी ड्यूटी लगाकर उनसे मेले से संबंधित रिपोर्ट मांगी गई थी। 21 अफसरों ने अपनी रिपोर्ट न तो सीडीओ को दी और न ही सीएमओ को, जबकि अन्य अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट समय पर उपलब्ध करवा दी थी। इस पर सीडीओ ने संज्ञान लेते हुए सभी 21 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांग लिया है। नोटिस जिला गन्ना अधिकारी, चार एबीएसए, एक सिंचाई विभाग के जेई, आईटीआई के प्रिंसिपल और दो रजिस्ट्रार समेत 21 अफसरों को भेजे गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि उक्त अधिकारियों ने आरोग्य मेलों की रिपोर्ट न देकर लापरवाही बरती है। इसलिए इन सभी 21 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इन सभी अफसरों को बृहस्पतिवार तक अपना जवाब देना होगा। जवाब नहीं मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed