फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accused of throwing a woman out of the house

Bulandshahar News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकालने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने अतिरिक्त दहेज में पांच लाख, कार की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति, ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

झासियावाडा निवासी रानी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पुत्री रितु की शादी एक मार्च 2025 में मिर्जापुर थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी गुड्डू उर्फ भूपेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद अतिरिक्त दहेज में पांच लाख की नकदी, कार की मांग को लेकर पति, ससुरालिए उनकी पुत्री को प्राताड़ित करने लगे। पुत्री के गर्भवती होने के बाद भी ससुरालियों की प्रताड़ना जारी रही, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। 18 जून को पति, ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसकी जान बचाई, जिसके बाद वह उनकी पुत्री को उनके घर के बाहर मोहल्ले में कार से धक्का देकर चले गए। बिना मांग पूरी किए घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी पति, ससुर वीरपाल, सास धर्मवती,ननद लाली, सुमन,पुष्पा,ननदोई मनोज, राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed