फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accused of pressurizing to get treatment in private nursing home

Bulandshahar News: निजी नर्सिंग होम में उपचार कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Accused of pressurizing to get treatment in private nursing home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पहासू। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत स्टाफ नर्स पर मरीजों ने निजी नर्सिंग होम में उपचार कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। एक गर्भवती महिला समेत कई लोगों ने सीएचसी प्रभारी से मामले की शिकायत की है।

पहासू कस्बा क्षेत्र के पठानटोला मोहल्ला निवासी नगमा ने बताया कि वह नौ गर्भवती है। वह पहासू सीएचसी में उपचार करा रही है। सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण उचित परामर्श नहीं मिल पा रहा है। अब प्रसव का समय भी नजदीक है। इसी संबंध में सीएचसी में मौजूद स्टाफ नर्स से परामर्श लिया। आरोप है कि स्टाफ नर्स निजी नर्सिंग होम में प्रसव कराने का दबाव बना रही है। साथ ही वह कह रही है कि वह साथ में चलेगी, जिसके बाद उपचार मिलेगा। इस संबंध में इकबाल, अवधेश, नितिन, अतीक, महफूज, नदिम, अबरार आदि ने संयुक्त रूप से सीएचसी प्रभारी को शिकायत दी। सीएचसी प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि शिकायत की जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिलती है तो अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed