फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accused of demolishing boundary wall, case filed against father and sons

Bulandshahar News: बाउंड्रीवॉल गिराने का आरोप, पिता-पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Accused of demolishing boundary wall, case filed against father and sons
सिकंदराबाद। थाना क्षेत्र में बाउंड्रीवॉल गिराने के आरोप को लेकर पुलिस ने पिता और पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के मोहल्ला बाजार माधोदास निवासी राजेंद्र कंसल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मोहल्ला छसियावाड़ा में उनका 400 वर्ग गज का प्लॉट है, जिस पर उन्होंने 18 जुलाई को बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य शुरू किया था।
विज्ञापन

नगर निवासी भगवान दास उनके पुत्र मोनू, सोनू और अरुण उनसे रंजिश मानते हैं। 23 जुलाई को उनकी दीवार व निर्माण कार्य को गिरा दिया। 28 जुलाई को फिर से आरोपियों ने उनकी दीवार को गिरा दिया। उनके गार्ड ने बताया कि आरोपियों ने दोबारा निर्माण करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से उन्हें और उनके परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ है। कोतवाल प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed