फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accusation of rape of a woman who went to Gorakhpur to meet the Chief Minister

Bulandshahar News: मुख्यमंत्री से मिलने गोरखपुर गई महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Accusation of rape of a woman who went to Gorakhpur to meet the Chief Minister
गुलावठी। सीएम योगी से मुलाकात कराने का झांसा देकर गुलावठी क्षेत्र निवासी महिला के साथ गोरखपुर में दुष्कर्म करने और रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका वीडियो भी वायरल किया गया है। शिकायत पर थाना पुलिस ने जांच की तो वीडियो वायरल होने के संबंध में कोई तथ्य नहीं मिला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि बीते माह गांव निवासी एक आरोपी ने उनके साथ मारपीट की थी। इस संबंध में उनकी शिकायत पर गुलावठी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी लेकिन आरोपियों की न तो गिरफ्तारी हुई और न ही कोई अन्य ठोस कदम उठाए गए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस से सांठगांठ कर ली थी।
विज्ञापन

मुकदमे में कार्रवाई न होने की शिकायत लेकर वह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए बीते दिनों गोरखपुर गई थीं। बताया कि महिला को गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के बाहर एक व्यक्ति मिला। उसने खुद को सीएम योगी का रिश्तेदार बताकर महिला को व्यक्तिगत रूप से सीएम योगी से मिलवाने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बदले में आरोपी ने पीड़िता से लगभग 20 हजार रुपये भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह महिला को एक कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। उस पर अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है। आरोपी ने महिला को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह अपने गांव लौट आईं। आरोप है कि आरोपी ने उनकी अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इससे उनकी बहुत बदनामी हुई है।

पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed