{"_id":"64d90cd49d76114c0c0e05a4","slug":"accidents-will-be-curbed-flyover-will-be-built-on-adauli-intersection-khurja-bypass-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-2935-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हादसों पर लगेगा अंकुश, अड़ौली चौराहा-खुर्जा बाईपास पर बनेंगे फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हादसों पर लगेगा अंकुश, अड़ौली चौराहा-खुर्जा बाईपास पर बनेंगे फ्लाईओवर
विज्ञापन
बुलंदशहर। नेशनल हाईवे-34 पर बने अड़ोली चौराहे पर लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए अब एनएचएआई के अधिकारी सक्रिय हुए हैं। इसके लिए अड़ोली चौराहे के साथ खुर्जा के लिए बने बाईपास पर भी फ्लाईओवर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर निर्माण के लिए एनएचएआई के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी है।
नेशनल हाईवे-34 पर जाने के लिए नगर के भूड़ चौराहे से गांव अड़ौली के पास बने चौराहे को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। दिल्ली से आने वाले वाहन तेज रफ्तार में होने के कारण बुलंदशहर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन जब सड़क क्रॉस करते हैं तो सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। स्थानीय गांव मरगूबपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य आसिफ ने बताया कि वर्ष 2015 में हाईवे पर चौराहा बनाए जाने के बाद से अभी तक एक हजार से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इसी प्रकार खुर्जा के लिए बनाई गए तिराहे पर भी हादसा होने की आशंका रहती है। लगातार हुए हादसों के बाद अब इन दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर बनाने की तैयारी की जा रही है। फ्लाईओवर बनाने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बताते चलें कि पहले चरण में जिले में कुल पांच स्थानों सिकंदराबाद कट नंबर चार, सिकंदराबाद बाईपास, ठंडी प्याऊ, खुर्जा में शिकारपुर बाईपास और खुर्जा के कैलाश अस्पताल के पास फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
खूनी चौराहा कहते हैं लोग
स्थानीय लोगों के मुताबिक नेशनल हाईवे- 34 पर 2015 से अब तक एक हजार से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें 250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं। ऐसे में अब आसपास के गांव के लोग इस चौराहे को खूनी चौराहा भी कहते हैं। लोगों का कहना है कि दो सौ से अधिक केसों में तो रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई है, जिसके चलते हादसों में मरने वाले और घायल लोगों की पूरी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
घोषित किया गया है ब्लैक स्पॉट
अड़ोली चौराहे को एनएचएआई के अधिकारियों ने ब्लैक स्पॉट घोषित किया है। जिस स्थान पर नियमित अंतराल पर हादसे होते हैं और हादसों में पांच या इससे अधिक लोग घायल होते हैं या उनकी मौत होती है तो ऐसी स्थिति में संबंधित स्थान को ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया जाता है।
शुक्रवार को हुई थी हादसे में चार लोगों की मौत
अड़ौली चौराहे पर शुक्रवार को सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान साहिबाबाद डिपो की बस यात्रियों को लेकर बदायूं से दिल्ली जा रही थी। चौराहा क्रॉस करने के दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की रोडवेज से टक्कर हो गई थी। जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी और करीब 15 लोग घायल हुए थे।
पहले चरण के दौरान जिले में पांच स्थानों पर फ्लाईओवर बनाए जाने हैं। दूसरे चरण में अड़ौली चौराहा और खुर्जा बाईपास के लिए बनाए गए तिराहे पर फ्लाईओवर बनाने के लिए अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आरके कौशिक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई