फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Abortion was the daughter of the other wedding preparations

बेटी का कराया गर्भपात, दूसरी शादी की तैयारी

Wed, 20 Jul 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Wed, 20 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Abortion was the daughter of the other wedding preparations
यहां कराया जाता था गर्भपात - फोटो : amar ujala
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डिप्टीगंज में रहने वाले व्यापारी ने अपने सास और ससुर पर पत्नी का गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक सास-ससुर उसकी पत्नी की दूसरी शादी की तैयारी कर रहे हैं। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर सास-ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मोहल्ला डिप्टी गंज निवासी सौरभ गुप्ता पुत्र पटेल कुमार गुप्ता ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पेशे से व्यापारी है। उसकी शादी सात मई 2015 को वर्षा पुत्री मुरारीलाल निवासी दुर्गा कॉलोनी बरेली रोड हल्द्वानी जिल नैनीताल से हुई थी। अक्टूबर 2015 में पत्नी गर्भवती हो गई थी। 17 जनवरी 2016 को सास सुष्मा गुप्ता और ससुर मुरारीलाल पुत्र हजारीलाल गुप्ता हल्द्वानी से बुलंदशहर आए। दोनों बहला-फुसलाकर पत्नी वर्षा को अपने साथ हल्द्वानी ले गए।
विज्ञापन


शाम को घर लौटने पर पता चला कि पत्नी वर्षा अपने साथ घर में रखे 18 हजार रुपये और सभी जेवरात ले गई है। कुछ दिन बाद जब वह पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा तो सास-ससुर ने पत्नी को साथ भेजने से इनकार कर दिया। यही नहीं सास-ससुर ने उससे कहा कि उन्होंने वर्षा का गर्भपात करवा दिया है। वह वर्षा की दूसरी शादी करेंगे। इस संबंध में जब उसने थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सुष्मा गुप्ता और मुरारीलाल गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed