फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Abdul Rab ticket cancle, Lalu's son-in candidate will

अब्दुल रब का टिकट कटा, लालू के दामाद होंगे प्रत्याशी

Fri, 20 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Fri, 20 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Abdul Rab ticket cancle, Lalu's son-in candidate will
राहुल यादव। - फोटो : ब्यूरो

समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की नई सूची जारी कर दी है। जिले में खुर्जा और सिकंदराबाद सीटों से प्रत्याशी बदल दिए गए हैं। सिकंदराबाद में पार्टी ने अब्दुल रब का टिकट काटकर लालू यादव के दामाद को प्रत्याशी बनाया है। वहीं खुर्जा में रविंद्र वाल्मीकि की जगह पुराने प्रत्याशी नंदर किशोर वाल्मीकि पर दांव लगाया है।

विज्ञापन


गठबंधन के लिए वार्ता के दौरान इन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस का दावा था। खुर्जा कांग्रेस की सिटिंग सीट है। सपा की जारी नई सूची ने अब कांग्रेसियों की बैचेनी बढ़ा दी है। समाजवादी पार्टी जिले की सातों सीटों पर पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी थी, लेकिन सपा में पारिवारिक विवाद और अखिलेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस से गठबंधन को देखते हुए इस सूची को फाइनल नहीं माना जा रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार को सपा ने अब नई सूची जारी की है। इसमें सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा के पुराने घोषित प्रत्याशी बदल दिए गए हैं, जबकि बाकी सीटों पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। सिकंदराबाद में पार्टी के दिग्गज नेता अब्दुल रब का टिकट काटा गया है। यहां से अब लालू यादव के दामाद और एमएलसी जितेंद्र यादव के बेटे राहुल यादव को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा खुर्जा सीट से रविंद्र वाल्मीकि का टिकट काटकर नंदकिशोर वाल्मीकि को प्रत्याशी घोषित किया है। नंदकिशोर वाल्मीकि 2012 का चुनाव भी सपा के टिकट पर यहां से लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें वोटों के काफी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। सपा सरकार में उन्हें सफाई आयोग का सदस्य भी बनाया था।

वहीं सपा की सूची जारी होते ही कांग्रेसियों में हलचल तेज हो गई है। खुर्जा पर वर्तमान में कांग्रेस विधायक बंशी पहाड़िया हैं। इसके अलावा सिकंदराबाद विधानसभा सीट पर कांग्रेस अपना दावा कर रही थी। सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर का कहना है कि सपा हाईकमान की ओर से शुक्रवार को प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है।


जिसमें जिले के सातों विधानसभाओं का उल्लेख है। पूर्व में जारी लिस्ट के हिसाब से खुर्जा और सिकंदराबाद के प्रत्याशियों को बदल दिया गया है। गठबंधन को लेकर निर्णय हाईकमान को लेना है। उनका जैसा आदेश होगा, उसे माना जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed