फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ABC line burst on Chandpur Road... Power cut in hundreds of houses

Bulandshahar News: चांदपुर रोड पर फुंकी एवीसी लाइन... सैकड़ों घरों में बिजली गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर के चांदपुर रोड पर रविवार देर रात एवीसी लाइन फुंकने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। तकनीकी गड़बड़ी के चलते सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति रातभर ठप रही। तड़के अचानक हाई वोल्टेज आने पर कई घरों में पंखे, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

चांदपुर रोड पर रविवार रात करीब दस बजे अचानक फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने आपूर्ति बहाल की लेकिन कुछ देर बाद ही यहीं एवीसी लाइन ओवरलोड होने के कारण जल गई। जैसे ही एवीसी लाइन में फॉल्ट आया तो पूरे इलाके में वोल्टेज अनियमित हो गया। बिजली की आंख-मिचौली के बीच कुछ ही देर में इलाके में अंधेरा छा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विभाग को जानकारी दी।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने करीब पांच घंटे की मशक्क्त के बाद एवीसी लाइन को किसी तरह चालू किया लेकिन कुछ देर बाद ही फिर से चांदपुर रोड पर दो अलग-अलग स्थानों पर फॉल्ट होने से आपूर्ति फिर बंद हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने एवीसी फुंकने पर एक ओर का सर्किट बंद कर दिया। दूसरे सर्किट पर लोड घटा तो वाल्टेज हाई हो गया। सुबह करीब चार बजे वोल्टेज इतना हाई हो गया कि कई घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। लोगों ने एक बार फिर अधिकारियों को फोन कर आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से नाराज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष जताया। लोगों का कहना था कि पहले से ही बिजली की आपूर्ति अनियमित चल रही है और अब लाइन फुंकने की घटनाएं आम होती जा रही हैं। बिजली विभाग की टीम ने सोमवार सुबह क्षतिग्रस्त लाइन को बदलने का कार्य शुरू किया। दोपहर तक काम पूरा हुआ। इसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।



लाइन फुंकने की वजह लोड अधिक होना और पुरानी वायरिंग है। विभाग जल्द ही ओवरलोडेड सर्किट की पहचान कर सुधार कार्य करेगा। हमारी टीम ने रातभर मेहनत कर आपूर्ति बहाल की। जल्द ही अतिरिक्त लोड को कम करने की योजना बनाई जाएगी। - राजकुमार, जेई यमुनापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed