फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A youth was beaten up for stealing from the medicine market and handed over to the police.

Bulandshahar News: मेडिसिन मार्केट में चोरी कर रहे युवक को पीटा, पुलिस को सौंपा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
A youth was beaten up for stealing from the medicine market and handed over to the police.
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र की मेडिसिन मार्केट में लोगों ने एक युवक को दवाओं के गोदाम से चोरी करते हुए पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी निवासी विशन कुमार की मेडिसिन मार्केट में श्री बालाजी मेडिकोज के नाम से दुकान और गोदाम है। विशन कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 अक्टूबर को मोहल्ला भंगीवाड़ा टावर वाली गली निवासी फैजान उनके गोदाम में घुस आया। आरोपी ने गोदाम से दवाइयों के कई पैकेट चुरा लिए और उन्हें लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

विशन कुमार अचानक मौके पर पहुंचे और फैजान को दवाओ के पैकेट के साथ पकड़ लिया। चोरी करते पकड़े जाने पर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा लेकिन विशन कुमार ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशन कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपी फैजान पहले भी उनके गोदाम और दुकान से भारी मात्रा में दवाएं चोरी कर चुका है। नगर कोतवाली पुलिस ने विशन कुमार की तहरीर पर फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed