फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A young man hanged himself after a domestic dispute; his body was found hanging from a ceiling fan.

Bulandshahar News: घरेलू विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, छत के पंखे से लटका मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के धारकपुर गांव में एक युवक ने अपने घर में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही रामघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान धारकपुर निवासी टिल्लू उर्फ राकेश (35) के रूप में हुई है। टिल्लू उर्फ राकेश ने शुक्रवार की शाम अपने घर के कमरे में लगे छत के पंखे पर फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। चर्चा है कि युवक ने यह कदम पत्नी से हुए किसी विवाद के कारण उठाया। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी।
विज्ञापन

उसकी पत्नी राजकुमारी का कोई भाई नहीं था, इसलिए वह शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहता था। वह हाल ही में अपने गांव धारकपुर आया हुआ था। जिस समय यह घटना हुई, उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। शाम करीब चार बजे जब परिजन खेतों से घर लौटे, तो उन्होंने राकेश को पंखे से लटका पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। रामघाट थाना प्रभारी ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed