{"_id":"693d9bbcfedaf00dbe072ee0","slug":"a-young-man-changing-a-car-tyre-was-crushed-to-death-by-a-speeding-bus-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-145267-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कार का टायर बदल रहे युवक को तेज रफ्तार बस ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कार का टायर बदल रहे युवक को तेज रफ्तार बस ने कुचला, मौत
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र के बाईपास पर बृहस्पतिवार रात हादसे में एक युवक की मौत हो गई। रामविहार कॉलोनी निवासी युवक कृष्णा शर्मा अपनी कार में पंक्चर होने के बाद सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक निजी बस ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नगर के मोहल्ला रामविहार कॉलोनी निवासी कृष्णा शर्मा बृहस्पतिवार रात को अपनी कार से कहीं जा रहे थे। रात करीब 9:45 बजे जब वह बुलंदशहर बाईपास पर मॉडल स्कूल के पास पहुंचे, तो उनकी कार का टायर पंचर हो गया। टायर बदलने के लिए कृष्णा शर्मा ने अपनी कार को सड़क की बाईं ओर कच्ची पटरी पर सुरक्षित रूप से खड़ा कर दिया और खुद नीचे उतर गए।
तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार निजी बस ने कृष्णा शर्मा को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल कृष्णा शर्मा को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी पायल ने कोतवाली नगर थाने में निजी बस चालक के खिलाफ तहरीर दी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाल ने बताया कि अज्ञात बस चालक की तलाश की जा रही है और घटना की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है।