{"_id":"68c846d1357f8c84260e3448","slug":"a-woman-who-came-to-testify-in-her-husbands-murder-case-was-threatened-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-140586-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पति की हत्या के मामले में गवाही देने आई महिला को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पति की हत्या के मामले में गवाही देने आई महिला को दी धमकी
विज्ञापन
अनूपशहर। पति की हत्या के मामले में इंसाफ की लड़ाई लड़ रही एक महिला को अब खुद और अपने बेटे की जान का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। न्यायालय परिसर में पति शीश पाल की हत्या के मामले में पैरवी व गवाही पर आई महिला ने एक आरोपी पर फैसला न करने पर पुत्र की हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिबाई थाना क्षेत्र के ग्राम उमराना निवासी सावित्री देवी ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 7 नवंबर 2024 को उनके पति शीशपाल की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गांव उमराना निवासी हेमंत, जो कथित तौर पर घटना से पहले शीशपाल को महादेव चौराहे पर मिलने के बहाने ले गया था, उसी की बाइक लेकर सावित्री की सास के घर पहुंचा और बताया कि कुछ लोगों ने शीशपाल की हत्या कर दी है। हेमंत, शीशपाल के छोटे भाई और उनके दो दोस्तों को घटनास्थल पर ले गया, जहां चाकू से गला रेतकर की गई हत्या के बाद शीशपाल का शव पड़ा हुआ था। मामला डिबाई थाने में दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच कर आरोपियों शैलेन्द्र, पुष्पेन्द्र, विवेक, रामेश्वर और राजू उर्फ राजवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला अनूपशहर न्यायालय में विचाराधीन है। गत तीन सितंबर को जब अनूपशहर कोर्ट में केस की पेशी हुई, तो इसी दौरान आरोपी रामेश्वर ने सावित्री देवी को धमकी दी। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा।