फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A woman was allegedly gang-raped inside a car in the old jail premises

Bulandshahar News: पुरानी जेल परिसर में कार के अंदर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जान से मारने की दी धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
A woman was allegedly gang-raped inside a car in the old jail premises
बुलंदशहर। पुरानी जेल परिसर में दो युवकों पर एक युवती के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है। आरोपियों ने विरोध करने पर पीड़िता को परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक, उसकी जान-पहचान अलीगढ़ के अतरौली स्थित पोट चौराहा निवासी उर्वश उर्फ अनिल से थी। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से फोन पर बातचीत होती थी। आरोप है कि 10 अक्टूबर 2025 की रात करीब साढ़े नौ बजे अनिल पीड़िता के घर पहुंचा। उसने पीड़िता को झांसा दिया कि कालाआम पर कोई जरूरी काम है और उसे साथ चलने को कहा। परिचित होने के कारण युवती बिना किसी शक के उसकी कार में बैठ गई।
विज्ञापन

शिकायती पत्र के अनुसार, अनिल युवती को कालाआम ले जाने के बजाय पुरानी जेल परिसर के सुनसान इलाके में ले गया। वहां अनिल का एक अन्य साथी कासिम निवासी अतरौली पहले से ही मौजूद था। आरोप है कि दोनों युवकों ने एकांत का फायदा उठाकर कार के भीतर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता बृहस्पतिवार शाम को पुलिस कार्यालय पहुंची और आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यालय में मौजूद सीओ सिकंदराबाद भास्कर मिश्रा ने संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। - भास्कर मिश्रा, सीओ सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed