{"_id":"69dfc6108d68cbb7da084990","slug":"a-wall-fell-on-an-infant-drinking-milk-in-the-courtyard-and-he-died-after-being-buried-under-the-rubble-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-152213-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आंगन में दूध पी रहे मासूम पर गिरी दीवार, मलबे में दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आंगन में दूध पी रहे मासूम पर गिरी दीवार, मलबे में दबकर मौत
विज्ञापन
औरंगाबाद से मृतक लक्ष्य का फाइल फोटो।
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर टीकरी में बुधवार की सुबह एक मासूम के लिए काल बनकर आई। घर के आंगन में बैठकर दूध पी रहे साढ़े तीन वर्षीय मासूम के ऊपर अचानक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है।
गांव निवासी अमित वाल्मीकि का साढ़े तीन वर्षीय पुत्र लक्ष्य गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ता था। बुधवार सुबह करीब छह बजे लक्ष्य घर के आंगन में बैठकर दूध पी रहा था।
इसी दौरान मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर सीधे मासूम के ऊपर गिर गई। तेज आवाज और बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर दौड़े। शोर मचने पर मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को मलबे से बाहर निकाला। परिजन लहूलुहान हालत में लक्ष्य को लेकर पहले औरंगाबाद के एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के दो छोटे भाई-बहन विवू और मिस्टी अभी इस बात से अनजान हैं कि उनका भाई अब इस दुनिया में नहीं रहा। परिजनों ने इस मामले में कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया और बिना पुलिस को सूचना दिए ही गमगीन माहौल में मासूम के शव को दफना दिया। उधर, औरंगाबाद थाना प्रभारी का कहना है कि इस संबंध में थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई है।