फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A student was duped of Rs 16 lakh on the pretext of a job in the Home Ministry

Bulandshahar News: गृह मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर छात्र से 16 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
A student was duped of Rs 16 lakh on the pretext of a job in the Home Ministry
अनूपशहर। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र निवासी दो युवकों से दिल्ली की एक महिला ने गृह मंत्रालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये हड़प लिए। ठगी का अहसास तब हुआ जब पीड़ित जॉइनिंग लेटर लेकर दिल्ली पहुंचे और वहां उसे फर्जी करार दे दिया गया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर की भारद्वाज कॉलोनी निवासी अंकित कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पूर्व एक शादी समारोह के दौरान उनकी मुलाकात दिल्ली के जनकपुरी निवासी पूजा कौर से हुई थी। बातचीत के दौरान पूजा ने खुद को रसूखदार बताते हुए अंकित को सरकारी नौकरी का लालच दिया। उसने दावा किया कि वह गृह मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर सीधी भर्ती करा सकती है। पूजा ने प्रति व्यक्ति आठ लाख रुपये के खर्चे और 28 हजार रुपये मासिक वेतन का झांसा दिया। अंकित के साथ-साथ उसके अतरौली निवासी दोस्त नकुल चौधरी ने भी इस सुनहरे अवसर पर भरोसा कर लिया। दोनों ने मिलकर अपनी जमीन और जमापूंजी से कुल 16 लाख रुपये पूजा कौर को सौंप दिए। करीब एक महीने बाद महिला ने दोनों को बुलाकर उनको मंत्रालय के लेटरहेड वाले जॉइनिंग लेटर थमा दिए।
विज्ञापन

जॉइनिंग लेटर लेकर जब अंकित और नकुल उत्साह के साथ दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय पहुंचे, तो अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय में न तो ऐसी कोई खाली जगह है और न ही विभाग द्वारा ऐसे कोई पत्र जारी किए गए हैं। लेटर पूरी तरह से फर्जी और कूटरचित थे। धोखाधड़ी का पता चलने पर जब पीड़ितों ने पूजा कौर से संपर्क किया, तो उसने पहले टालमटोल किया और फिर एक महीने में पैसे लौटाने का वादा किया। अब आरोपी महिला ने पैसे देने से इन्कार कर दिया। अंकित का आरोप है कि पूजा कौर उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाने और उनका भविष्य बर्बाद करने की धमकियां दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर आरोपी महिला पूजा कौर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed