{"_id":"6aef57dd1a4be2630e02c283","slug":"a-sports-ground-will-soon-be-developed-in-karira-milk-providing-new-facilities-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-170343-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: करीरा मिल्क में जल्द बनेगा खेल मैदान...मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: करीरा मिल्क में जल्द बनेगा खेल मैदान...मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
शिकारपुर। गांव करीरा मिल्क में युवाओं को खेलकूद और शारीरिक अभ्यास के लिए जल्द ही खेल मैदान की सौगात मिलने जा रही है। मनरेगा के तहत मैदान में मिट्टी डालने का काम पूरा हो चुका है। अब इसके निर्माण की अन्य तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। मैदान को विकसित करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम कराया जाएगा। इससे युवाओं को खेल और व्यायाम की बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
गांव में खेल मैदान विकसित कराने की पहल समाजसेवी मनोज त्यागी ने की है। उन्होंने युवाओं की जरूरत को देखते हुए गांव में खेल मैदान बनवाने का प्रयास शुरू किया। उनकी पहल पर मैदान के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित कराया गया।
विज्ञापन
इसके बाद जमीन को समतल करने और मिट्टी डालने का काम मनरेगा के तहत कराया गया जो अब पूरा हो चुका है। मनोज त्यागी का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच और सुविधाएं मिलना जरूरी है।
खेल मैदान बनने से गांव के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें अभ्यास के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
ग्राम प्रधान मोनू कुमार और ग्राम सचिव अतीक अहमद ने बताया कि मैदान के निर्माण की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण में ओपन जिम स्थापित किया जाएगा। इसके बाद खेल मैदान से जुड़े अन्य कार्य कराए जाएंगे।
ओपन जिम बनने से युवाओं को नियमित व्यायाम और शारीरिक फिटनेस बनाए रखने की सुविधा मिलेगी। खेल मैदान बनने से करीरा मिल्क के साथ आसपास के कई गांवों के युवाओं को भी लाभ मिलेगा।
यहां युवा कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़ और अन्य खेलों का अभ्यास कर सकेंगे। इसके अलावा सेना, पुलिस और अन्य सरकारी भर्तियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को भी गांव में ही अभ्यास का बेहतर स्थान मिलेगा। अभी तक युवाओं को अभ्यास के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश में इधर-उधर जाना पड़ता है। मैदान विकसित होने के बाद यह परेशानी दूर होगी।