{"_id":"6a25a9daf0bd3192fd0498ad","slug":"a-moving-car-caught-fire-in-bulandshahr-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बुलंदशहर में चलती कार में लगी भीषण आग, समय रहते बाहर निकल गए सवार, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बुलंदशहर में चलती कार में लगी भीषण आग, समय रहते बाहर निकल गए सवार, बड़ा हादसा टला
Sun, 07 Jun 2026 10:57 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
धूं-धूंकर जलती कार
- फोटो : AI Generated
बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में सुनपेड़ा पुल के पास चलती कार में भीषण आग लग गई। इस घटना में कार सवार युवक समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन
आग लगने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही ककोड़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग बुझाने के लिए फायर सर्विस को भी बुलाया गया। पुलिस अब कार सवार युवकों की जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन