{"_id":"66b649fb9dd3bd7cb70b09d0","slug":"a-mother-who-went-to-the-market-to-give-food-to-her-son-was-crushed-by-a-truck-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-120073-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मंडी में बेटे को खाना देने गई मां को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मंडी में बेटे को खाना देने गई मां को ट्रक ने कुचला
विज्ञापन
जहांगीराबाद। मंडी स्थित मंदिर में अपने पुजारी पुत्र को खाना देने गई महिला को ट्रक ने कुचल दिया। महिला को मंडी कारोबारी और श्रमिक अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
मोहल्ला रोगनग्रान निवासी बाला देवी दोपहर में करीब एक बजे अपने बेटे राहुल को खाना देने के लिए मंडी स्थित मंदिर गई थीं। मंदिर में उनका बेटा पुजारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह खाना देकर लौट रही थीं। तभी मंडी परिसर में माल लाद रहे एक ट्रक को उसके चालक ने बैक कर दिया। बैक करने के दौरान महिला उसके नीचे आ गई। मंडी में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया और ट्रक को आगे कराया। मंडी कारोबारी व श्रमिक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने बाला देवी को मृत घोषित कर दिया। सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।