{"_id":"698cba85600f03b64204d00d","slug":"a-head-on-collision-between-two-bikes-resulted-in-the-death-of-a-youth-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-148505-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, एक युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, एक युवक की गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
स्याना। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा गांव किसौला के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से हुआ।
गांव चांदपुर पूठी निवासी मनीराम (40) मंगलवार शाम बुगरासी मार्ग से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह किसौला के समीप पहुंचे, सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार चार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मनीराम को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए।