फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A girl who had gone to the fields to collect fodder was kidnapped and beaten.

Bulandshahar News: खेत पर चारा लेने गई युवती को अगवा कर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
A girl who had gone to the fields to collect fodder was kidnapped and beaten.
kidnapping
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की दोपहर खेत से धान के पूले लेने गई एक किशोरी को कार सवार दो युवक अगवा करके ले गए। आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट करते हुए अश्लील हरकतें की ओर किशोरी को रजवाहे की पटरी पर फेंककर फरार हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी के अश्लील फोटो भी खींचे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


औरंगाबाद-जमालपुर मार्ग स्थित एक गांव निवासी किशोरी रविवार दोपहर करीब तीन बजे खेत से धान के पूले लेने के लिए गई थी। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि गौतमबुद्धनगर के गांव रबूपुरा निवासी कार सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और किशोरी को अगवा कर कार में डाल लिया।
विज्ञापन

जब किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद आरोपी किशोरी को रजवाहे की पटरी पर फेंककर फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन थाने पर पहुंचे और आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द ही आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed