{"_id":"69fb75f6889bde87aa0834b5","slug":"a-girl-peeping-down-from-the-roof-of-a-house-was-hit-by-a-high-tension-line-her-condition-is-critical-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-153898-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: घर की छत से नीचे झांक रही बच्ची हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: घर की छत से नीचे झांक रही बच्ची हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, हालत गंभीर
विज्ञापन
डिबाई। गांव बांधौर निवासी आठ वर्षीय बच्चीं दुर्गेश घायल मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन
डिबाई। क्षेत्र के गांव बांधौर में बुधवार दोपहर घर की छत से नीचे झांक रही बच्ची पास से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से उतरे करंट की चपेट में आ गई। लाइन से करंट उतरने के कारण बच्ची नीचे जमीन पर गिर बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के गांव बांधौर निवासी राजेश सिंह फेरी लगाकर सामान बेचकर प्राथमिक स्कूल के निकट मकान में परिवार संग रह रहे हैं। राजेश सिंह ने बताया कि पत्नी देवकी व 13 वर्षीय पुत्र लवकुश घर पर नीचे थे। आठ वर्षीय बेटी सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रथम कक्षा की छात्रा है। दोपहर करीब एक बजे वह घर की छत से नीचे झांक रही थी। तभी घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से उतरे करंट से वह नीचे जमीन पर आकर गिरी। उसे घायल अवस्था में लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गेश को हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। बताया कि बेटी की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई थी। शरीर का काफी हिस्सा झुलस जाने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। करंट इतना जोरदार था कि बच्ची को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
--
पूर्व में भी हो चुके है हादसे
क्षेत्र में इससे पूर्व हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से कई लोग झुलस चुके है। 25 जनवरी को गांव रामनगर में छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से गांव नयावास निवासी मजदूर सोनू की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
--
तीन दिन पूर्व बुलंदशहर में छत पर नहाते समय झुलस गए थे चार मासूम
तीन दिन पूर्व रविवार को नगर के चांदपुर के मोहल्ला बर्फी देवी कॉलोनी निवासी दस वर्षीय रेहांशु, उसका चचेरा भाई विनायक (10 वर्ष), विनायक की सगी बहन काव्या (7 वर्ष) और परिवार के ही एक अन्य सदस्य का पुत्र अनमोल (10 वर्ष) घर की छत पर नहा रहे थे। इसी दौरान घर के ठीक ऊपर से गुजर रही 132 केवी की विद्युत लाइन से अचानक करंट नीचे की ओर उतर आया। इससे पहले कि बच्चे कुछ समझ पाते, चारों इसकी चपेट में आ गए। चारों का अभी उपचार चल रहा है।
--
कोट
मामला संज्ञान में है। विभागीय टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राहुल रत्न बोधी, एक्सईएन