{"_id":"6916abb1e732a4481403e446","slug":"a-car-and-a-tempo-collided-head-on-killing-a-woman-and-a-young-man-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: गाड़ी ओर टेंपो में आमने-सामने भिड़ंत, महिला और युवक की मौत, पांच गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: गाड़ी ओर टेंपो में आमने-सामने भिड़ंत, महिला और युवक की मौत, पांच गंभीर घायल
Fri, 14 Nov 2025 09:40 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 14 Nov 2025 09:40 AM IST
सार
आमने-सामने से आ रही इको गाड़ी और टेंपो की जोरदार भिड़ंत में एक महिला व एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बुलंदशहर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र में रविवार को NH-34 स्थित अग्रवाल तिराहा पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने से आ रही इको गाड़ी और टेंपो की जोरदार भिड़ंत में एक महिला व एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन