फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   a businesman dead due to corona

कोरोना से व्यापारी की मौत, 23 नए मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से व्यापारी की मौत, 23 नए पॉजिटिव
विज्ञापन

बुलंदशहर। लोगों की लापरवाही के चलते जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को नोएडा में इलाज करा रहे एक व्यापारी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है, जबकि जिले में 23 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। व्यापारी की मौत की आधिकारिक पुष्टि स्वास्थ विभाग द्वारा नहीं की गई है। नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में से अधिकांश पूर्व में पॉजिटिव आए व्यक्तियों के संपर्क में आने पर संक्रमित हुए हैं। वहीं, 17 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने पर अब कुल केस 1291 हो गए हैं। इनमें से 1027 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
बुधवार को खुर्जा नगर के अहीरपाड़ा की महिला, सराय नसरूल्ला में महिला, खुशीपुड़ा में महिला और बुर्ज उस्मान में एक युवक व पंचवटी कॉलोनी के तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। नगर के ईदगाह रोड पर तीन, ईटारोड़ी में दो, गिरधारी नगर में युवक और राधानगर निवासी एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, नगर के राधानगर निवासी एक युवती दिल्ली में पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार युवती शारदा हॉस्पीटल में कार्यरत है। अनूपशहर की पुरानी तहसील क्षेत्र में दो महिलाओं समेत तीन में कोरोना संक्रमण निकला। शिकारपुर में मोबाइल विक्रेता और गांव कैलावन निवासी एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई। अरनियां क्षेत्र में एक महिला और एक युवक रैंडम जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। लखावटी ब्लॉक के शिवाली निवासी युवक और जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव मनिया टीकरी निवासी एक युवक रैंडम जांच में कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, कोविड-19 अस्पताल से 17 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

अनूपशहर निवासी किराना व्यापारी की नोएडा में उपचार के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। जिसकी पुष्टि अभी स्वास्थ्य अफसरों द्वारा नहीं की गई हैं। वहीं, दूसरी ओर 1291 कुल संक्रमित में अब तक 1027 लोग डिस्चार्ज हो चुके है और 31 की मौत हो चुकी हैं। शेष 233 मरीजों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed