फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A 15 year old boy misdeed a six year old child by taking her to a field in Bulandshahr

UP: खेत में ले जाकर 15 साल के लड़के ने छह साल के बच्चे से किया कुकर्म, परिजन को कपड़ों पर मिले खून के धब्बे

Thu, 28 Sep 2023 08:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतारी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 28 Sep 2023 08:01 PM IST
सार

परिजनों ने जांच की तो बच्चे की कपड़ो में खून के धब्बे मिले। इसके बाद पीड़ित परिजन बच्चे को लेकर थाने पहुंचा, जहां परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। 

विज्ञापन
A 15 year old boy misdeed a six year old child by taking her to a field in Bulandshahr
खेत में छह साल के बच्चे संग कुकर्म - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित छतारी थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार शाम को खेलते हुए 15 वर्षीय किशोर छह साल के बच्चे को खेत में ले गया। जहां उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

विज्ञापन

छतारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी किसान ने बताया कि उसका छह वर्षीय बेटा नजदीकि स्कूल में एलकेजी कक्षा में पढ़ता है। बुधवार शाम करीब छह बजे गांव के बच्चे खेल रहे थे। तभी खेलते हुए उसका बेटा कहीं गायब हो गया था। साथी बच्चों ने बताया कि छह वर्षीय मासूम, गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर के साथ खेत की ओर गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिजन खेत की ओर गए तो वहां पर बच्चा रोता हुआ उनके पास आया। इसके बाद परिजन बच्चे को घर ले गए और रोने का कारण पूछा। तब बच्चे ने उसके साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। 

विज्ञापन

परिजनों ने जांच की तो बच्चे की कपड़ो में खून के धब्बे मिले। इसके बाद पीड़ित परिजन बच्चे को लेकर थाने पहुंचा, जहां परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोर के खिलाफ कुकर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित बच्चे के बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं, आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed