{"_id":"110-42144","slug":"Bulandshahr-42144-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दनकौर-सिकंदराबाद रोड डेढ़ घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दनकौर-सिकंदराबाद रोड डेढ़ घंटे जाम
Bulandshahr
Updated Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर/बिलासपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति कुक्की नागर के खिलाफ पुलिस से शिकायत के विरोध में अध्यक्ष समर्थकों ने रविवार दोपहर दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर खेरली मोड़ के पास जाम लगा दिया। नागर के नेतृत्व में लोगों ने जमकर नारेबाजी की और बिलासपुर कस्बे का बाजार बंद करा दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी प्रवीन यादव ने आला अधिकारियों से बात कराकर कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोला गया। जाम के चलते करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। अधिशासी अधिकारी मुक्ता सिंह ने बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुदेश नागर के पति कुक्की नागर पर बदसलूकी और उनके मनमाफिक काम करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला अधिकारी के पति एपी सिंह ने कुक्की नागर के खिलाफ शिकायत दी है।
शादियों के चलते हाईवे पर लगा जाम
सिकंदराबाद। शादियों का जबरदस्त साया होने के चलते रविवार को हाईवे पूरे दिन जाम से जूझता रहा। सुबह से शाम तक रोड पर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दीं। रविवार को छुट्टी मनाने के लिए बाहर निकले लोगों का आधा समय जाम में फंस कर बीत गया। एसडीएम कोर्ट से लेकर दनकौर तिराहे तक कई बार वाहनों की लंबी लाइन देखी गई।
जीटी रोड पर तीन घंटे लगा जाम
गुलावठी। गुलावठी-बुलंदशहर मार्ग पर रविवार को नगर में करीब तीन घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। ट्रैफिक जाम करीब प्रात: 11 बजे से लगा। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वाहन चालकों द्वारा आगे निकलने की होड़ में जाम और भी भयंकर हो गया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस हरकत में आई तथा बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।