फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   करंट से गाय की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा

करंट से गाय की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा

Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
चोला। क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में शुक्रवार सुबह एलटी लाइन के टूटे विद्युत तार की चपेट में आकर एक गाय की मौत हो गई। इससे भड़के ग्रामीणों ने पावर कारपोरेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि पावर कारपोरेशन के कारण गांव में आए दिन करंट से मवेशियों की मौत हो रही है। शिकायत करने के बाद भी जर्जर तारों को बदलने का काम अभी तक नहीं किया गया है। इस वजह से करंट की चपेट में आने से पशुओं की जान जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण कृष्णपाल, विनयपाल, सलीम, शमसुद्दीन, राजू, बिजेंद्र और हरिओम आदि ने बताया कि गांव में बिजली के तार पुराने और जर्जर हो चुके हैं। एक तार कई दिन से टूटा पड़ा था। कोई हादसा ना हो इसके लिए कई बार शिकायत की लेकिन किसी भी विद्युत अधिकारी और कर्मचारी ने गौर नहीं किया। शुक्रवार सुबह एक गाय तार की चपेट में आ गई और उसकी करंट से मौके पर ही मौत हो गई। इसी वजह से ग्रामीणों को पावर कारपोरेशन के खिलाफ नारेबाजी करनी पड़ी। ग्राामीणों को आरोप है कि कई बार पावर कारपोरेशन से जर्जर तारों को बदलने की मांग की गई, लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। उधर विद्युत निगम के कर्मचारियों का कहना है कि तार को जोड़ दिया था लेकिन लाइन अधिक पुरानी होने के कारण वह दोबारा टूट गया।
विज्ञापन


रुकनपुर में पशु चोरी की कोशिश, हंगामा
खुर्जा (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के गांव रुकनपुर नगला में बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने दो पशु चोरी कर लिए। पशुओं की आवाज सुनकर जागे ग्रामीणों ने पीछा किया तो बदमाश हाईवे पर पशु छोड़कर भाग खडे़ हुए। ग्रामीणों ने पुलिस पर चोरों से सांठगांठ का आरोप लगाकर हंगामा किया। अरनियां के गांव रुकनपुर नगला निवासी सत्यप्रकाश ने बताया कि रात में बदमाशों ने उसके घेर में बंधे दो पशु चोरी कर लिए। बताया कि आहट पाकर जागे ग्रामीणों को आते देखकर बदमाश गांव के बाहर हाईवे किनारे पशुओं को छोड़कर भाग निकले। एक पशु की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को थाने पर हंगामा कर चोरों से पुलिस की सांठगांठ का आरोप लगाया। एसओ अरनिया राजवीर सिंह ने ग्रामीणों के आरोपाें को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed