{"_id":"110-39489","slug":"Bulandshahr-39489-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का मुद्दा नहीं ‘लव जेहाद’ : कृषि राज्यमंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का मुद्दा नहीं ‘लव जेहाद’ : कृषि राज्यमंत्री
Bulandshahr
Updated Sat, 06 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। ‘लव जेहाद’ भाजपा का मुद्दा ही नहीं है। इस मुद्दे को दूसरे लोगोें ने हवा दी हुई है। यह कहना है केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान का। शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत की।
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने शिक्षक दिवस पर बुलंदशहर के हजरतपुर स्थित छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में कहा कि ‘लव जेहाद’ मुद्दा जिस पर हंगामा बरपा हुआ है, यह भाजपा की देन नहीं है और न ही भाजपा का मुद्दा रहा है। लव जेहाद को हवा देने वाले दूसरे लोग हैं। इस लिए वह लोग ही बता सकते हैं, लव जेहाद का मकसद क्या है और किसकी देन है। डा. बालियान ने सूबे की सपा सरकार को भी गन्ना बकाया और सूखा पैकेज की देरी पर घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सूखा पैकेज देने के लिए तैयार है लेकिन सपा सरकार ने केंद्र को सूखाग्रस्त जिलों की सूची नहीं भेजी है। प्रदेश में गन्ना किसानों की दुर्गति हो रही है। सरकार और शुगर मिल लॉबी की साठगांठ से किसानों का पेमेंट अटका पड़ा है। सच यह है कि गन्ना बकाया का मसला प्रदेश सरकार को निपटाना है।
गुरुजन-विद्यार्थियों का किया सम्मान
बुलंदशहर/सिकंदराबाद/जहांगीराबाद। छत्रपति शिवाजी कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह का उद्घाटन कर केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने शिक्षकों और मेधावियों को सम्मान किया। स्वागत गीत के बाद छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और संघ के विभाग प्रचारक प्रदीप ने कहा कि गुरुजन सभ्यता की रोशनी दुनिया भर में फैला रहे हैं। सांसद भोला सिंह, विधायक विमला सोलंकी, चेयरमैन पिंकी गर्ग, पूर्व विधायक होशियार सिंह, गिरिराज सिंह, अजय त्यागी, हितेश गर्ग आदि ने डा. बालियान को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट की। उधर, सिकंदराबाद में यशराज अस्पताल में भी केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। उधर, जहांगीराबाद में आरएसएस के जिला शारीरिक प्रमुख पिन्टू चौधरी के यहां डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मात्र 100 दिनों में ही कई योजनाओं को धरातल पर लाकर साबित कर दिया है कि अच्छे दिनों की शुरूआत हो गई है।
विज्ञापन
स्टेडियम में खेलों का कराया शुभारंभ
बुलंदशहर। क्रीड़ा भारती द्वारा यमुनापुरम स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने किया। प्रतियोगिता में सौ से 800 मीटर तक की दौड़ के अलावा लंबी कूद व शाटपुट खेलों में लड़कों व लड़कियों ने अपनी जीत के लिए खूब पसीना बहाया। दौड़ प्रतियोगिता में विक्रांत, हिमांशी, विवेक शर्मा, इलमा, ऋतिक वर्मा, क्षमा, विवेक, निशा, विक्रांत, अदिति, ट्विंकल, आदित्य कुमार, पवन, शिवानी, पवन, शिवांगी, अलका यादव, सूरज, अनस और आदित्य कुमार ने प्रथम स्थान पाया। लंबी कूद में सतेंद्र कुमार और शाटपुट में अमित चौधरी और प्रति प्रथम रहे।