{"_id":"110-39396","slug":"Bulandshahr-39396-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने घेरा कलक्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने घेरा कलक्ट्रेट
Bulandshahr
Updated Wed, 03 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। बिजली, गन्ना भुगतान, सूखा और डीजल की कीमतों समेत कई समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकर्ता मंगलवार को राज्य सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने भूड़ चौराहे से जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर कुछ कार्यकर्ता डीएम कार्यालय के सामने ही धरने पर बैठ गए। बाद में कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अखिलेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
बता दें कि लोकसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करारी हार के बाद पार्टी में जान फूंकने के लिए वेस्ट यूपी में शुरू ‘आंदोलन सप्ताह’ के तहत रालोद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बुलंदशहर में प्रदर्शन किया। भूड़ रोड पर एक होटल में एकत्र होने के बाद रालोद विधानमंडल दल के नेता चौधरी दलबीर सिंह और जिलाध्यक्ष हाजी मौदूद अली की अगुवाई में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट घेराव करने के लिए जुलूस के रूप में निकले। काला आम पर नारेबाजी और जुलूस के दौरान जाम का स्थिति बन गई। कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के साथ ही केंद्र के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे। कलक्ट्रेट के गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता नहीं रुके। भीड़ ने डीएम कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। सरकार को किसान, मजदूर और आम आदमी की विरोधी करार दिया। कुछ कार्यकर्ता वहीं पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में चौधरी दलबीर सिंह, हाजी मौदूद अली, यूनुस खां, राजीव चौधरी, मुकेश लौर आदि शामिल रहे। बता दें कि बैठक और प्रदर्शन में लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहीं अंजु मुस्कान के पति फरमान को पुलिस ने हिरासत में लेने और उत्पीड़न करने का मुद्दा भी उठा। रालोद नेता चौधरी दलबीर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।