फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   हादसे में एक की मौत, तीन जख्मी

हादसे में एक की मौत, तीन जख्मी

Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अढौली के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई और एक बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव करौली निवासी बंटी(25) पुत्र चंद्रपाल अपनी पत्नी अरुणा, साली शालू और बेटी ताइना(3) को बाइक पर लेकर बुलंदशहर आया था। बंटी के चाचा विजय ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे शालू को कपड़े दिलाकर गांव लौट रहा था। तभी अढौली के पास सिकंदराबाद की ओर से आ रही बस ने उसे कुचल दिया। हादसे में बंटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अरुणा, शालू और ताइना गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर भागने में सफल रहा। देहात कोतवाल ने बताया कि बस कब्जे में ले ली गई है।

कार-बाइक भिड़ंत में मासूम की मौत
खुर्जा। नोएडा सेक्टर-22 निवासी हरेंद्र, अपनी पत्नी लक्ष्मी और आठ वर्षीय बेटे अनूप के साथ बाइक से शुक्रवार शाम खुर्जा आ रहा था। पुराना जीटी रोड पर रूपबांस पंचगाईं के पास खुर्जा की ओर से आ रही कार ने दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में दंपत्ति और मासूम घायल हो गए। तीनों घायलों को देर रात निजी अस्पताल से नोएडा रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान मासूम अनूप की मौत हो गई, जबकि दंपत्ति अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। हादसे के बाद कार सवार वाहन समेत फरार है।
विज्ञापन


बाइक सवार घायल
स्याना। बाइक से तहसील जा रहे युवक को कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को स्याना सीएचसी ले जाया गया। ग्राम रानापुर निवासी सुभाषचंद बाइक से चांदपुर चुंगी से तहसील की ओर जा रहा था। रास्ते में इसी दौरान वैन चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed