{"_id":"110-38460","slug":"Bulandshahr-38460-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया न दिया तो कटेगी 104 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया न दिया तो कटेगी 104 गांवों की बिजली
Bulandshahr
Updated Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। बकाया बिल न चुकाने की स्थिति में जिले के सात डिवीजन के 104 गांवों की बिजली गुल हो सकती है। अधिक्षण अभियंता ने ऐसे गांवों में 70 फीसदी बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि कुछ समय पहले सिकंदराबाद के 14, शिकारपुर के 19, स्याना के 16, डिबाई के 12, खुर्जा के 20 और जहांगीराबाद के 23 सहित कुल 104 गांवों की बत्ती गुल की गई थी। गांवों में 70 फीसदी से अधिक के बिल बकाया हैं। इसके चलते इन गांवों की बिजली काटी गई थी।
बाद में ग्रामीणों के बिल जल्द भुगतान करने के आश्वासन पर सप्लाई शुरू की गई थी। लेकिन अब भी स्थिति जस की तस है। अधिक्षण अभियंता राकेश कुमार का कहना है कि जिन गांवों पर अधिक बकाया है, उन गांवों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
बिजली नहीं तो आंदोलन: भाकियू
गुलावठी। नगर में मात्र छह घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। पालिका सभासद दीपशिखा गोयल ने बताया कि गुलावठी में दो शिफ्टों में 10 घंटे का रोस्टर घोषित है, परंतु दोनों शिफ्टों में रोस्टर में से भी कई घंटे की कटौती हो रही है। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह तेवतिया का कहना है कि बिजली न मिली तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
बुलाई पंचायत
जहांगीराबाद। बिजली कटौती से परेशान किसानों ने किसान सभा के बैनर तले सोमवार को एक पंचायत बुलाई। इसमें किसानों ने बिजली किल्लत पर रोष जताते हुए निर्णय लिया कि अपनी मांगो को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जहांगीराबाद डिवीजन के एक्सईएन को एक ज्ञापन देगा।