{"_id":"110-38427","slug":"Bulandshahr-38427-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइड्रो पावर प्लांट को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइड्रो पावर प्लांट को हरी झंडी
Bulandshahr
Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। वलीपुरा नहर पर प्रस्तावित हाइड्रो पावर प्लांट को स्वीकृति मिल गई है। इस प्लांट पर बिजली का उत्पादन पानी से होगा और उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर बिजली मुहैया कराई जाएगी।
निर्माण कंपनी ने सिंचाई विभाग के सहयोग से साइट का सर्वे का खाका तैयार कर लिया है। शुरूआत में बिजली उत्पादन कम और बाद में उत्पादन का दायरा बढ़ाया जाएगा। डीपीआर भी बना ली गई है। हाइड्रो पावर प्लांट के बनने से शहर में बिजली किल्लत की समस्या काफी हद तक सुधर जाएगी। बताया गया है कि सितंबर और अक्तूबर तक वलीपुरा क्षेत्र में हाइड्रो पावर प्लांट का निर्माण शुरू हो जाएगा। अगले सत्र में लोगों को बिजली की सप्लाई मिलने की उम्मीद है। एक्सईएन सिंचाई विभाग राकेश यादव ने बताया कि हाइड्रो पावर प्लांट की सहमति शासन स्तर से मिल गई है। जल्द ही निर्माण आरंभ कराया जाएगा।
4.50 करोड़ से बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
बुलंदशहर। जनपद में 4.50 करोड़ की लागत से आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। धनराशि का आवंटन होते ही केंद्रों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।