{"_id":"110-37033","slug":"Bulandshahr-37033-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के विरोध में उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के विरोध में उतरे ग्रामीण
Bulandshahr
Updated Mon, 30 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलावठी (बुलंदशहर)। भटौना गांव में शनिवार को चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज में कई गांवों के ग्रामीणों की महापंचायत हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि गुलावठी से गांव देवली, भटौना, कुरली होकर सनौटा तक खींची जाने वाली प्रस्तावित 33 हजार केवी की विद्युत लाइन को रोका जाएगा। जो खंभे लगे हैं, उन्हें उखाड़कर फेंका जाएगा। तीनों गांवों में संघर्ष समितियां बनाई जाएंगी। ग्रामीणों ने शनिवार को खंभे उखाड़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोंक हुई। वहां कई थानों की पुलिस भी मौजूद रही।
महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह तेवतिया ने कहा कि गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग पर सड़कों के दोनों ओर आबादी है। ऐसे में 33 हजार केवी की विद्युत लाइन खिंची गई तो खतरा रहेगा। चाहे जेल जाना पड़े, लाइन नहीं खिंचने दी जाएगी। भाजपा पंचायत राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुंदरपाल सिंह तेवतिया ने कहा कि पॉवर कारपोरेशन के इस निर्णय को लागू नहीं होने दिया जाएगा। कम से कम छह गांवों के हजारों परिवारों के लिए यह लाइन खतरे का सबब बनेगी। पंचायत को भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य अशोक बिधूड़ी, भारतभूषण शर्मा, रालोद नेता जयप्रकाश तेवतिया, कुशलपाल सिंह, हरिओम डागर, डॉ. धर्मवीर सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता रिटायर्ड सूबेदार रामचंद्र ने की। महापंचायत के बाद ग्रामीणों ने विद्युत खंभे उखाड़ने की कोशिश की। ग्रामीणों, पुलिस में इसे लेकर नोकझोंक हुई।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मिलने की सलाह
महापंचायत में पहुंचे एसडीएम सदर विवेक कुमार श्रीवास्तव और सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर ने किसान नेताओं को सलाह दी कि वे सांसद या विधायक से संपर्क कर लाइन के रूट परिवर्तन का प्रयास करें। साथ ही चेतावनी दी कि कानून हाथ में न लें।
विज्ञापन
सनौटा बिजलीघर की 33 हजार केवीए की लाइन जोखाबाद से जुड़ी है। जिसे बदलकर गुलावठी से किया जा रहा है। लाइन खींचने का कार्य कंट्रक्शन विभाग का है। इस कार्य में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
-गजेंद्र प्रताप सिंह, एसडीओ