{"_id":"110-36917","slug":"Bulandshahr-36917-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाश नहीं ढूंढ पाई पुलिस, बता रही सुसाइड को ड्रामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाश नहीं ढूंढ पाई पुलिस, बता रही सुसाइड को ड्रामा
Bulandshahr
Updated Fri, 27 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा। सैमड़ा गांव में पत्नी को मायके से बुलाने के लिए पति ने बृहस्पतिवार सुबह सुसाइड नोट का सहारा लिया। पति गांव के दो नहरों के बीच अपनी इंडिका कार के अंदर सुसाइड नोट रखकर गायब हो गया। सुसाइड नोट जैसे ही पुलिस को मिली सनसनी फैल गई। अब पुलिस शव नहीं ढूंढ पाई है तो मामले को ड्रामा बता रही है।
एसओ थाना देहात वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सैमड़ा के समीप दो नहरों के बीच अज्ञात इंडिका कार बरामद हुई है। कार में सुसाइड नोट मिला है। एसओ की मानें तो कार शिकारपुर रोड गली नंबर तीन निवासी मुकेश की है। पुलिस को आशंका है कि दंपति के बीच अनबन होने पर मुकेश ने पत्नी को मायके से बुलाने के लिए आत्महत्या का ड्रामा रचा और कार सुनसान इलाके में सुसाइड नोट के साथ छोड़ कर कहीं छिप गया। हालांकि पुलिस ने गोताखारों की मदद से से दोनों नहरों में शव ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब पुलिस मामले को दंपति के बीच विवाद होने पर ड्रामा करार दे रही है।