फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   प्रेम प्रसंग में दूध कारोबारी के बेटे की हत्या, शव फेंका

प्रेम प्रसंग में दूध कारोबारी के बेटे की हत्या, शव फेंका

Thu, 12 Jun 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Thu, 12 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। सलेमपुर कायस्थ में मंगलवार रात दूध कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे शव को फरीदपुर नहर के पास फेंक गए। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त कर परिजनों के साथ-साथ पुलिस को सूचना दी। परिजन जहां हत्या की वजह रुपयों का लेन-देन बता रहे हैं वहीं, पुलिस हत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सलीमपुर कायस्थ निवासी ललित (19) पुत्र खेमचंद्र दूध का कारोबार करता है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम ललित अपना मोबाइल चार्जिंग में लगाकर कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकला था। रात 9 बजे तक जब ललित घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे आसपास के दोस्त और रिश्तेदारों के यहां पता लगाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने फरीदपुर नहर के पास उसका शव मिलने की सूचना दी। एक गोली ललित के सिर में और दो गोलियां पीठ में लगी थीं। शव के आसपास खून के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में प्रतीत हो रहा था कि हत्यारों ने किसी और जगह वारदात को अंजाम दिया और शव गाड़ी में डालकर यहां फेंक गए हैं। हत्या की सूचना पर मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। आरोप है कि गांव के जगवीर पुत्र रामचंद्र के पास खेमचंद्र का करीब तीन लाख रुपये बकाया था। रुपये मांगने पर जगवीर और उसके बेटे नरेश ने ललित को जान से मारने की धमकी भी दी थी। ललित के परिजनों ने जगवीर और उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जाता है कि ललित का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था। पुलिस इन्हीं बिंदुओं पर जांच कर रही है। ललित छह भाइयों में दूसरे नंबर पर था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। ललित की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


कोट्स
ललित के परिजनों की तहरीर पर अरोपी जगवीर और उसके बेटे नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारदात को कहां अंजाम दिया गया इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा। पुलिस रुपयों के लेन-देन और प्रेम प्रसंग के बिंदुओं पर जांच कर रही है। -राकेश कुमार सिंह, कोतवाली निरीक्षक सिकंदराबाद
विज्ञापन


महिला और युवक को एक साथ देख ग्रामीणों ने पीटा
ककोड (सिकंदराबाद)। विधवा महिला के साथ युवक को देखकर ग्रामीणों ने दोनों की धुनाई कर दी। घटना को लेकर गांव में काफी हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला और युवक को लेकर थाने आई। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने छह ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला के दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन से महिला का मृतक पति के मौसेरे भाई के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार प्रेमी युवक गांव में महिला से मिलने भी आता था। इससे महिला के परिवार और गांववासी खफा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed