{"_id":"110-36305","slug":"Bulandshahr-36305-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी से शिकायत जहांगीराबाद थाने मेंे भी पहासू जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी से शिकायत जहांगीराबाद थाने मेंे भी पहासू जैसे हालात
Bulandshahr
Updated Sun, 01 Jun 2014 05:38 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। पहासू थाने जैसी घटना जहांगीराबाद थाने में कभी भी हो सकती है। पूछताछ के नाम पर पिछले 15 दिनों से यहां कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में रखा है। एसएसपी तक मामले की शिकायत पहंुच चुकी है। एसएसपी जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। करीब डेढ़ माह पहले गांव चाकला में एक किसान की खेत पर गला काटकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पिछले 15 दिन से पुलिस सिर्फ पूछताछ कर रही है। परिजनों ने इसकी शिकायत क्षेत्राधिकारी से की। सीओ अनूपशहर ने मामले की जांच कर मामले की रिपोर्ट एसपी देहात और एसएसपी को दी। कई दिन बीतने के बाद भी एसएसपी ने थाने के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन