{"_id":"110-36175","slug":"Bulandshahr-36175-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूपशहर-सिकंदराबाद में बनेगी टाउनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूपशहर-सिकंदराबाद में बनेगी टाउनशिप
Bulandshahr
Updated Thu, 22 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। आवास विकास परिषद सिकंदराबाद और अनूपशहर में मल्टीस्टोरी टाउनशिप विकसित करेगा। सिकंदराबाद में कृषि विभाग और अनूपशहर में जेपी इंस्टीट्यूट के पास टाउनशिप बसाने की योजना है। आवास विकास की तकनीकी टीम ने साइट सर्वे कर डीपीआर पर काम भी शुरू कर दिया है।
सिकंदराबाद में 97 एकड़ और अनूपशहर में 56 एकड़ क्षेत्रफल में टाउनशिप विकसित की जानी है। सिकंदराबाद में कृषि विभाग की बिल्डिंग के पास आधुनिक कालोनी का निर्माण कराया जाएगा। अनूपशहर में 56 एकड़ क्षेत्रफल में आधुनिक टाउनशिप बसाई जानी है। टाउनशिप का निर्माण जेपी इंस्टीट्यूट के पास प्रस्तावित है। आवास विकास ने दोनों शहरों में साइट सर्वे कर पत्रावली में कार्य शुरू किया है। आवास विकास द्वारा विकसित दोनों कालोनियों में बुनियादी और मनोरंजन की सुविधाएं हाेंगी। कालोनियों में बिजली और पानी के साथ प्ले ग्राउंड और आधुनिक पार्क बनाया जाएगा। कालोनी का निर्माण सभी आय वर्ग के परिवारों को ध्यान में रखकर होगा। परिषद के अफसरों का कहना है कि टाउनशिप में आवासों की कीमत हर वर्ग के बजट में समाने वाली होगी।
प्रापर्टी में आएगा बूम
सिकंदराबाद और अनूपशहर में जहां आवास विकास टाउनशिप बसाएगा। आसपास क्षेत्र में कृषि भूमि के दाम आसमान पर पहुंच सकते हैं। पांच लाख कच्चा बीघा से छलांग लगाकर रेट 25-30 लाख हो सकते हैं। ऐसा स्थानीय किसानों का मानना है।
विज्ञापन
कोट्स
सिकंदराबाद-अनूपशहर टाउनशिप के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। प्रस्ताव को मंडलायुक्त के माध्यम से लखनऊ भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही टाउनशिप का निर्माण आरंभ होगा। - डीएस नेहरा, जूनियर इंजीनियर, आवास विकास
चार करोड़ से शहर का होगा विकास
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के विकास पर चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आवास विकास परिषद के इंजीनियरों को डीएम ने विकास की प्लानिंग का आदेश दिया है। आवास विकास परिषद के इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में पांच करोड़ रुपये जमा हैं। एक करोड़ रुपये टैक्स आदि के बचाकर शेष चार करोड़ रुपये नगर क्षेत्र में विकास कार्याें पर खर्च किए जाएंगे। डीएम ने विकास का खाका खींचने के लिए आवास विकास परिषद को निर्देश दिया है। इसके लिए आवास विकास परिषद ने नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी विभाग से विकास के प्रस्ताव मांगे हैं। साठा रोड और चौक बाजार की दो सड़कों का निर्माण तय हो गया है। इसके अलावा शहर में जगह-जगह यात्री शेड, रेन बसेरे, नाली खड़ंजा निर्माण और टाइल्स बछाने का कार्य शुरू होगा। टैक्सी स्टैंड बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। आवास विकास परिषद के जूनियर इंजीनियर डीएस नेहरा का कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के संबंध में डीएम से वार्ता की जा चुकी है। शहर में करीब चार करोड़ रुपये खर्च कर जल्द ही विकास कार्य शुरू कराया जाएगा।