{"_id":"110-26823","slug":"Bulandshahr-26823-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली घर पर उपभोक्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली घर पर उपभोक्ताओं का हंगामा
Bulandshahr
Updated Thu, 02 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद। बिजली कटौती से त्रस्त पावर उपभोक्ताओं ने बुधवार को ककोड़ बिजली घर पर हंगामा किया। उपभोक्ताओं के तल्ख तेवर देखकर बिजली घर पर मौजूद कर्मी भाग खड़े हुए। बुधवार दोपहर को अंधाधुंध बिजली कटौती से खफा झाझर के करीब 40-45 उपभोक्ता ककोड़ पावर हाउस पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। लोगाें ने पावर अफसराें के खिलाफ नारेबाजी की। उपभोक्ताओं के मुताबिक रबूपुरा फीडर से क्षेत्र में रोजाना 12 घंटा सप्लाई होनी चाहिए। लेकिन, झाझर और ककोड़ क्षेत्र के लोगों को महज 2-3 घंटा बिजली सप्लाई की जा रही है। ऐसे में लोगाें को पीने और सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। सिंचाई नहीं होने से फसलें सूख रही हैं। नींद पूरी नहीं होने से बच्चों और बुजुर्गों का स्वास्थ्य गिरने लगा है। बिजली के अभाव में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने पावर जेई पर मनमानी का आरोप लगाया। इस दौरान कुलदीप, महेश, श्रीनिवास, दीपक, विक्रम सिंह, श्यौराज और जय प्रकाश आदि मौजूद रहे। पावर एसडीओ रामसिंह से इस संबंध में संपर्क की कोशिश की गई, पर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन