{"_id":"110-23162","slug":"Bulandshahr-23162-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव जेहाद के खिलाफ गुस्सा, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जेहाद के खिलाफ गुस्सा, किया प्रदर्शन
Bulandshahr
Updated Fri, 14 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। लव जेहाद की बढ़ती घटनाओं को लेकर बृहस्पतिवार को बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों कार्यकर्ता सड़क पर उतर नारेबाजी कर जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने एक विधायक के संरक्षण में लव जेहाद की वारदात होने का आरोप लगाया।
बृहस्पतिवार को बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के दर्जनों कार्यकर्ता प्रेम नारायण धर्मशाला स्थित कार्यालय में जमा हुए। बजरंग दल के जिला संयोजक हेमंत सिंह, नगर संयोजक कृष्ण पाल सिंह, सह जिला संयोजक सुनील कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नगर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला। कार्यकर्ता एक विधायक और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर के मोहल्ला पुरकियान से एक नाबालिग छात्रा का एक विधायक के रिश्तेदार ने अपहरण कर लिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि अगर छात्रा की बरामदगी नहीं हुई, तो वह 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन में भाजपा उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी, योगेश शर्मा, उमा शंकर, चंदन कुमार, शुभम चौधरी, गोलू जुनेजा, शुभम शर्मा, मोहित चौधरी, तरुण लोधी, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।