फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शुगर मिल के जीएम को किसानों ने घेरा

शुगर मिल के जीएम को किसानों ने घेरा

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
पहासू। साबितगढ़ स्थित त्रिवेणी शुगर मिल के जनरल मैनेजर का सोमवार को क्षेत्र के किसानों ने घेराव किया। किसानों का आरोप है कि मिल प्रबंधन दूसरे क्षेत्र से गन्ना खरीदकर मिल चला रहा है, जिससे स्थानीय किसानों को नुकसान हो रहा है। मिल से पर्चियां लेट आने की भी शिकायत की है।
विज्ञापन

सोही, कसूनी, नगला खुशहाल, फजलपुर, करोरा, साबितगढ़, दीघी, जटोला समेत 20 गावों के किसानों ने सोमवार को त्रिवेणी शुगर मिल के जीएम अनिल शाह का घेराव किया। किसानों ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन दूसरे क्षेत्रों से गन्ना खरीद रहा है। जबकि क्षेत्र के किसानों का लाखों कुंतल गन्ना खेत में सूख रहा है। किसानों का कहना है कि मिल प्रबंधन ने अभी तक किसानों को पर्चियां नहीं भेजी है। इससे मिल के तौल केंद्रों पर किसान गन्ना नहीं बेच पा रहे। किसानों ने तौल केंद्रों पर घटतौली रोकने और समय पर पर्चियां जारी करने की मांग की है। जीएम ने किसानों को दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान हरपाल सिंह, राजकुमार गौड़, प्रमोद तेवतिया, प्रवीन कुमार, मोहनलाल, भूदेव, सत्यपाल, भूरा प्रधान, नसरुद्दीन, राज प्रधान, गिरराज सिंह, जगदीप प्रधान, नसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राकियू ने जेवर तहसील में किया धरना-प्रदर्शन
जेवर। तहसील में सोमवार को राकियू के नेतृत्व में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने समस्याओं को लेकर डीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में तहसील में तैनात लेखपाल-कानूनगो पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया गया है। तहसील में राष्ट्रीय किसान यूनियन के बैनर तले सोमवार को किसानों की बैठक हुई। राकियू जिलाध्यक्ष इकपाल सिंह सिवाच ने समस्याओं के समाधान का मुद्दा उठाया। बैठक के बाद किसान तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। किसानों ने लेखपाल-कानूनगो पर काम के बदले सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए विभागीय कार्रवाई की मांग की। किसानों ने गन्ना तौल केंद्रों को चालू कराने, टोल फ्री यमुना एक्सप्रेस वे, सिटीजन चार्टर की छाया प्रति दिलाने, पैरलल मार्गों को लिंक मार्गों से जोड़ने, सीएनजी बस स्टैंड निर्माण कराने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में कय्यूम खां, इकपाल, समयवीर, विजयपाल भाटी, सूबेदार राजकुमार, शाहिद, केपी सिंह, हारुन प्रधान, नंदलाल, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य और बढ़ाने की मांग की
गुलावठी। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्लाक में गन्ना मूल्य वृद्धि की मांग को लेकर नारेबाजी की। भाकियू की मांग है कि गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति कुंतल घोषित किया जाए। भाकियू के तहसील अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत हुई। जिसमें टोल प्लाजा बंद कराने को लेकर भाकियू नेताओं के घर रिकवरी नोटिस चस्पा करने की निंदा की गई और नोटिस वापस लेने की मांग की गई। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा रिकवरी नोटिस वापस नहीं लिए गए तो भाकियू जेल भरों आंदोलन चलाएगी। पंचायत में तहसील अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, सोहनवीर सिंह, सुन्दरपाल सिंह, बीरू खां, राजपाल सिंह, जगवीर सिंह, रोहताश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed