{"_id":"110-21432","slug":"Bulandshahr-21432-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर पर छात्रा के अपहरण की कालिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर पर छात्रा के अपहरण की कालिख
Bulandshahr
Updated Tue, 16 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। छात्रा के अपहरण की कालिख खुर्जा के एक हिंदी प्रोफेसर पर भी लग गई है। छात्रा के संदिग्ध हालात में गुम होने के बाद से ही परिजन और हिंदू संगठन के लोग प्रोफेसर पर आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने जांच में प्रोफेसर की भूमिका संदिग्ध होने पर उनका नाम भी रिपोर्ट में शामिल कर लिया है।
परिजनों और हिंदु संगठनों ने खुर्जा के प्रोफेसर पर आरोप लगा कई दिन तक हंगामा किया था। हंगामा और प्रदर्शन करने वाले लोगों में सबसे ज्यादा संख्या प्रोफेसर के कालेज के छात्रों की थी। पुलिस कई दिन से प्रोफेसर से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कालेज के प्राचार्य कई दिन से लोगों और मीडिया को प्रोफेसर के रविवार तक छुट्टी पर जाने की जानकारी देकर टरका रहे थे, लेकिन सोमवार को भी प्रोफेसर कालेज नहीं पहुंचे। उनका नंबर स्विच ऑफ रहा। इस संबंध में एसपी देहात विजय गौतम ने कहा कि प्रोफेसर की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। इसलिए उनका नाम भी मुकदमे में शामिल कर लिया गया है।
लव जेहाद के खिलाफ सड़क पर उतरे ‘बजरंगी’
बुलंदशहर/खुर्जा (ब्यूरो)। ‘लव जेहाद’ के खिलाफ रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। बजरंगियों ने कलक्ट्रेट पर डीएम कार्यालय और बाद में एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी सिटी मजिस्ट्रेट और एक महिला पुलिसकर्मी से नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने खुर्जा से अपहृत छात्रा की बरामदगी और आरोपी युवक और प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग की। दल के विस्तारक चंदन कुमार, अरविंद कुमार और जिला संयोजक हेमंत सिंह लक्ष्मी राज सिंह, जयप्रकाश शर्मा, मोहक शर्मा, कुलदीप आदि मौजूद रहे। उधर, खुर्जा में गैर समुदाय के युवक द्वारा छात्रा को भगाने और प्रोफेसर पर छात्र को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए सोमवार को छात्रों ने प्रोफेसर का पुतला फूंका। छात्र अतुल त्यागी आदि छात्रा विरोध में शामिल रहे।
विज्ञापन
दरोगा की भूमिका की भी होगी जांच
बजरंग दल के सदस्यों ने रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे छात्रा के परिजनों से अभद्रता और मारपीट करने की शिकायत भी सोमवार को एसपी देहात से की। एसपी देहात ने बजरंगियों को दरोगा की भूमिका की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।