फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   विद्युत पोल न तार..बिल आया 53 हजार

विद्युत पोल न तार..बिल आया 53 हजार

Tue, 19 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
विद्युत पोल न तार..बिल आया 53 हजार
विद्युत पोल न तार..बिल आया 53 हजार
विज्ञापन

- गोविला गांव के किसानों का गुस्सा फूटा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन
- विद्युत बिल जमा करने के बाद भी कई किसानों को नोटिस और एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीरपुर।
गांव गोविला में किसान के घर बिजली कनेक्शन न होने के बावजूद विद्युत निगम ने उसे 53 हजार रुपये का बिल थमा दिया है। यही नहीं गांव के कई किसानों द्वारा विद्युत बिल जमा करने के बाद भी उनके घर नोटिस पहुंचा है, साथ ही करीब आठ किसानों के खिलाफ विद्युत निगम की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है। इससे किसानों में गुस्सा है। मंगलवार को किसानों बिजली पर प्रदर्शन करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

गोविला गांव निवासी किसान समय सिंह ने बताया कि उनके घर पर विद्युत कनेक्शन नहीं है। बावजूद इसके उनके घर पर 53 हजार रुपये का विद्युत बिल आ गया है। वहीं गांव के करीब आधा दर्जन से ज्यादा किसान ऐसे हैं कि जिन्होंने बिजली का बिल जमा कर दिया है। किसानों का कहना है कि बिजली जमा करने के बाद भी विद्युत निगम ने उनके खिलाफ नोटिस भेज दिया है और थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। इसे लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले बड़ी संख्या में गांव के किसान बिजली घर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। संगठन के जिला महासचिव दीपक चौधरी ने चेतावनी दी कि अगर दर्ज एफआईआर और नोटिस वापस नहीं लिया गया तो बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जेई ललित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। अगर ऐसा कुछ है तो उसमें सुधार किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, यशवीर, अशोक, श्रीपाल, प्रदीप, राकेश, गजराज, राजकुमार, विजेंद्र आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed